चुनावनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

नालंदा के 7 नगर निकायों के 209 बूथों पर 18 दिसबंर को होगा मतदान

नालंदा दर्पण डेस्क। नगरपालिका आम निर्वाचन -2022 के अवसर पर प्रथम चरण में नालंदा जिला के 7 नगर निकायों में 18 दिसंबर को मतदान होगा।

नगर परिषद हिलसा, नगर पंचायत एकंगरसराय, नगर पंचायत चंडी, नगर पंचायत हरनौत,नगर पंचायत नालंदा, नगर पंचायत सिलाव एवं नगर पंचायत गिरियक के 115 वार्डों में कुल 209 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।

स्वच्छ एवं निष्पक्ष निर्वाचन को लेकर 7 सुपरजोनल दंडाधिकारी, 20 जोनल दंडाधिकारी एवं 42 सेक्टर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए हैं।

आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका-सह- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं सम्बद्ध पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई।

सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को लगातार सम्बद्ध मतदान क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने को कहा गया।सभी पदाधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी अपने मतदान केंद्र क्षेत्र में निर्वाचन तिथि से पूर्व लगातार फ्लैग मार्च करेंगे।

सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को सम्बद्ध मतदान केंद्र के मतदान दल पदाधिकारी, संबंधित निर्वाची पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष से लगातार संपर्क में रहने का निदेश दिया गया।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त जोनल/सेक्टर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »