अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

रहुईः देशी कट्टा, 9 मोबाइल और बाइक के साथ 3 नाबालिग किशोर समेत 4 बदमाश धराए

नालंदा दर्पण डेस्क। रहुई थाना पुलिस ने सोनसा मोड बिहटा सरमेरा फोरलेन के पास से लूटपाट के चार आरोपितों को गिरफ़्तार किया है। जिसमें तीन नाबालिग किशोर शामिल है। पुलिस ने इन लोगों के पास से लोडेड कट्टा, मोबाइल और बाइक बरामद किया है।

सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी के अनुसार 10 दिसंबर को हवनपुरा  निवासी किशोरी चौधरी के पुत्र अरविन्द चौधरी रहुई बाजार से अपने घर साईकिल से जा रहे थे।

इसी बीच तुलसीचक से पश्चिम चिमनी के पास फोरलेन सड़क पर पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने धक्का मारते हुए हथियार का भय दिखाकर मोबाईल सेट, 13 हजार रूपया पर्स लूट लिया था।

कुछ देर बाद शौच जा रहे काजीचक निवासी रविन्द्र कुमार  के साथ भी अपराधकर्मियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर उसका भी मोबाईल लूट लिया था। लगातार हो रही लूटपाट की घटना के बाद एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर कांड का सफल उद्यभेदन किया गया।

गिरफ्तार किए गए बदमाशों से पुलिस एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा गोली,. एक अपाची मोटर साईकिल और 9 मोबाईल सेट बरामद किया है।

गिरफतार अभियुक्तों में अस्थावां थाना इलाके के चूलिहारी निवासी आजाद प्रसाद का पुत्र नवीन कुमार एवं तीन नाबालिग किशोर शामिल है। छापेमारी टीम में सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी, थानाध्यक्ष  नंदन कुमार सिंह व पुलिस के जवान शामिल थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »