नालंदाराजगीर

राजगीरः वार्ड-12 में सड़क को बेतरतीब काटकर नाली निर्माण कार्य से जान-माल का खतरा

नालंदा दर्पण डेस्क। राजगीर नगर परिषद के वार्ड संख्या-12 में जारी नाली निर्माण कार्य में अनिमियता एवं मनमानी बरते जाने की सूचना मिली है।

Rajgir Drain construction work is being done by cutting the road randomly in Ward 12 2बताया जाता है कि नगर परिषद के वार्ड संख्या- 12 में कन्या मध्य विद्यालय उपाध्याय टोला से बिचली कुआं रोड तक नाली बनाने का कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान वार्ड पार्षद और नगर परिषद के अभियंता की मिलीभगत से पर्याप्त जमीन उपलब्ध होने बाबजूद राशि लोभवश सड़क को काटकर उसे नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

भू रिकार्ड के अनुसार राजगीर मौजा के  तौजी संख्या- 12569, खाता- 756, प्लॉट संख्या- 4345, कुल रकबा- 16 डिसमिल (गैरमजरूआ आम) पूर्व पश्चिम आम रास्ता है और उसके दक्षिण भाग एक सीधी रेखा में है।Rajgir Drain construction work is being done by cutting the road randomly in Ward 12 3

फिर भी यहाँ सड़क को काटकर टेढ़ा मेढ़ा नाली का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे जन जीवन को कभी भी भारी नुकसान हो सकता है। बेतरतीब खुदाई से एक ताड़ का पेड़ भी घनी आबादी पर गिर सकता है।

कहा जाता है कि नगर परिषद के अभियंता खास व्यक्ति विशेष को निजी फायदा पहुंचाने के लिए ऐसी हरकत करने पर उतारु हैं।

 

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future