धर्म-कर्मनालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगराजगीर

राजगीर महोत्सवः बिहार की संस्कृति और महिला सशक्तीकरण का दिखेगा अद्भुत संगम

यह महोत्सव न केवल मनोरंजन का साधन होगा, बल्कि महिलाओं की सशक्त भूमिका और उनके योगदान को सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण मंच भी साबित होगा। उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनकी अनोखी क्षमताओं को समाज के सामने लाने का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा

राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में इस साल होने वाले राजगीर महोत्सव में कला, संस्कृति और सशक्तीकरण का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। यह महोत्सव न केवल बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेगा, बल्कि महिलाओं की अद्भुत प्रतिभा और उनकी सशक्त भूमिका को भी सामने लाएगा।

इस वर्ष महोत्सव का मुख्य आकर्षण महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने वाली विभिन्न गतिविधियां होंगी। जिला खेल एवं संस्कृति पदाधिकारी शालिनी प्रकाश के अनुसार महोत्सव के तहत महिलाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें सम्मानित करने के लिए कई रोचक और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राजगीर महोत्सव के इतिहास में पहली बार फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और रैंप वॉक का आयोजन किया जा रहा है। 23 दिसंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाएं अपनी संस्कृति और आधुनिकता का सुंदर मेल दिखाते हुए आकर्षक परिधानों में रैंप पर जलवा बिखेरेंगी।

महिलाओं और छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिनमें कुकिंग, मेहंदी, रंगोली, गायन, नृत्य-नाटिका, क्विज और निबंध लेखन शामिल हैं।

कुकिंग प्रतियोगिता: 22 दिसंबर को होने वाले इस कार्यक्रम में महिलाएं स्वादिष्ट और पारंपरिक व्यंजनों का प्रदर्शन करेंगी।

बेस्ट ऑफ वेस्ट: कचरे से उपयोगी सामग्री बनाने की इस प्रतियोगिता में महिलाओं का नवाचार और रचनात्मकता झलकेगी।

निबंध लेखन: ‘मेरी नायिका मेरे जीवन की प्रेरणा’ और ‘एक महिला, अनेक भूमिकाएं’ जैसे विषयों पर छात्राएं अपनी सोच और दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगी।

इस बार पारंपरिक लोकनृत्य, आधुनिक नृत्य और नाटकों के माध्यम से बिहार की सांस्कृतिक विविधता की भी झलक मिलेगी। स्थानीय कलाकारों द्वारा गायन और वाद्ययंत्रों की प्रस्तुतियां भी होंगी। इसके अलावा कला और हस्तशिल्प की प्रदर्शनी महोत्सव का प्रमुख आकर्षण होगी। यहां महिलाएं अपने कौशल और हुनर का प्रदर्शन करेंगी।

महोत्सव में महिलाओं की उपलब्धियों और प्रेरणादायक कहानियों को साझा किया जाएगा। स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता से संबंधित कार्यशालाएं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आयोजित की जाएंगी।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार