नालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगराजगीर

पर्यटन के साथ वेडिंग डेस्टिनेशन हब के रुप में उभर रहा राजगीर

राजगीर (नालंदा दर्पण)। समृद्ध संस्कृति, विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य की वजह से राजगीर दुनिया में प्रसिद्ध है। यह जितना पर्यटन और अध्यात्म के लिए विख्यात है, उतना ही शादी विवाह के लिए भी। यहां साधारण से लेकर एक से बढ़कर एक होटल और भव्य विवाह स्थल हैं, जहां शानों शौकत से शादी का पूरा इंतजाम होता है।

ऐसे मौसम के हिसाब से शरद ऋतु पर्यटन के लिए पहले सबसे उत्तम समय माना जाता था। लेकिन जब से नेचर सफारी, ग्लास ब्रिज, जू सफारी, केविन रोपवे बना है और घोड़ा कटोरा झील में नौका विहार शुरू हुआ है, तब से राजगीर का पर्यटन मौसम कमोबेश सालों चलते रहता है।

शादी विवाह के लिए तो कुछ कहना ही नहीं है। जब-जब वैवाहिक लग्न का समय आता है, तब तब राजगीर में होटल बुकिंग कराने में पसीना छूट जाता है। छह-छह महीने पहले लोग अपनी हैसियत के हिसाब से होटलों की बुकिंग कराते हैं।

सनातनियों की आदि भूमि, महात्मा बुद्ध और तीर्थंकर महावीर स्वामी की कर्मभूमि राजगीर में शादी के बंधन में बंधना एक अलग तरह का अनुभव होता है। वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए दूर-दूर से कपल्स और उनके परिजन यहां आते हैं।

यहां का शांत वातावरण, खूबसूरत मंदिर और प्रकृति लोगों को खूब पसंद आता है। पंच पहाड़ियों से आच्छादित शहर राजगीर शादी समारोह के लिए बेस्ट प्लेस माना जाता है।

अपने खूबसूरत नजारों और पंच पहाड़ियों के लिए प्रसिद्ध राजगीर पहले वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए उतना पॉपुलर नहीं रहा है, जितना वर्तमान में है।

गांवों में इच्छानुकूल व्यवस्था नहीं कर पाने की वजह से शहरी के साथ ग्रामीण भी ऐतिहासिक हिल स्टेशन राजगीर की तरफ रुख कर रहे हैं। यह केवल मगध क्षेत्र नहीं, बल्कि बिहार और झारखंड का सबसे उम्दा वेडिंग डेस्टिनेशन प्लेस माना जाता है।

राजगीर का हिल स्टेशन और प्राकृतिक सौंदर्य वेडिंग के लिए लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इसके अलावे राजगीर के कुंड क्षेत्र और मंदिर प्रांगण में भी हजारों शादियां होती हैं।

हो सकती है हेलिकॉप्टर बुकिंग: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राजगीर में हेलिकॉप्टर टूरिज्म शुभारंभ करने की घोषणा वेणुवन के उद्घाटन के दौरान किया गया था। लेकिन इसका शुभारंभ गया में शुरू किया गया है।

शादी-विवाह और प्री वेडिंग शूट के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग लोग करा सकेंगे। शादी से पहले प्री-वेडिंग शूट कराने के लिए हेलिकॉप्टर इच्छुक लोग बुक करा सकते हैं। दुल्हा-दुल्हन की विदाई या दूल्हे दुल्हन को पिकअप या ड्रॉप कराना हो तो भी हेलीकॉप्टर बुकिंग हो सकती है।

 विम्स पावापुरी में चिकित्साकर्मियों के साथ मारपीट, देखें X पर वायरल वीडियो

भीषण गर्मी से बीपीएससी शिक्षिका और दो छात्र-छात्रा हुए बेहोश

नालंदा पुरातत्व संग्रहालय: जहां देखें जाते हैं दुनिया के सबसे अधिक पुरावशेष

राजगीर अंचल कार्यालय में कमाई का जरिया बना परिमार्जन, जान बूझकर होता है छेड़छाड़

जी हाँ, पागल हो गई है सिलाव थाना की पुलिस, खुद देख लीजिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा