नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

नालंदा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजगीर क्षेत्रीय आयोजना क्षेत्र प्राधिकार की बैठक

बिहार शरीफ। नालंदा जिलाधिकारी -सह- अध्यक्ष राजगीर क्षेत्रीय आयोजना क्षेत्र प्राधिकार शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आज प्राधिकार की बैठक आहुत की गई।

इस प्राधिकार के माध्यम से राजगीर क्षेत्रीय आयोजना क्षेत्र के समेकित विकास हेतु मास्टर प्लान तैयार करने हेतु कार्रवाई की जा रही है।

राजगीर आयोजना क्षेत्र में लगभग 420 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को शामिल किया गया है। इसमें राजगीर, सिलाव, गिरियक एवं कतरीसराय अंचल पूर्ण रूप से तथा नूरसराय अंचल के बेगमपुर मौजा का क्षेत्र शामिल है।

इसमें शामिल सम्पूर्ण क्षेत्र के वर्तमान स्थिति के आधार पर लैंड यूज़ पैटर्न की मैपिंग की गई है। लैंड यूज़ पैटर्न से सबंधित प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण किया गया है।

वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा संरक्षित कोर एरिया एवं इसके बफ़र जोन में अनुमान्य गतिविधियों के अनुरूप लैंड यूज़ पैटर्न को शामिल किया जा रहा है।

प्राप्त दावा आपत्तियों के आलोक में अनुमान्य संशोधन के साथ लैंड यूज़ पैटर्न का फाइनल नक्शा तैयार करने का निदेश दिया गया। प्राधिकार से अनुमोदन के उपरांत इसे स्वीकृति हेतु भेजा जाएगा।

बैठक में प्राधिकार के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर अनीता कुमारी, हुडको के संयुक्त महाप्रबंधक परियोजना एस के सिन्हा, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, अंचलाधिकारी राजगीर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर/सिलाव तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नई दिल्ली से हुडको के पदाधिकारी जुड़े थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »