मंत्री सरवन कुमार के गांव महादलित टोला की हालत देख रोना आता है

नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा जिले के बेन प्रखंड अंतर्गत बेन पंचायत के बेन गांव महादलित टोला अवस्थित जर्जर सामुदायिक भवन और सड़क की हालत देखकर के रोना आता है।

सबसे बड़ी विडंबना है कि इसी ग्राम के ग्रामीण विकास मंत्री सरवन कुमार तथा पांच बरस तक प्रमुख के रूप में धनंजय कुमार रहे। वर्तमान में सामाजिक कार्यकर्ता पैक्स अध्यक्ष की पत्नी मुखिया के रूप में बेन पंचायत के बेन ग्राम के निवासी विराजमान हैं।

चुनाव के समय ऐसे मंत्री से संत्री लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। चुनाव जीत जाने के बाद महादलित को देखने के लिए कोई तैयार नहीं है। महादलित टोले में नाला बह रहा है। दक्षिण से उत्तर तक लगभग सारे रोड नाले में तब्दील है।

यह सब देखने के लिए न तो माननीय मंत्री जी कभी आते हैं। न मुखिया जी आते हैं। न प्रमुख जी आते हैं। न किसी प्रशासनिक अफसर को कोई फिकर है। महादलितों की ऐसी दुर्दशा देख करके उनके सीने में जरा भी दर्द नहीं होता है।

चुनाव के समय घड़ियाली आंसू बहाना और चुनाव के बाद महादलित को ठेंगा दिखाना यहां सबकी फितरत बन गई है।

ऐसी स्थिति में नालंदा जिलाधिकारी, राजगीर अनुमंडल अधिकारी, बेन प्रखंड विकास पदाधिकारी को चाहिए कि वे ऐसी हालत का जायजा लेने के लिए अपनी कुर्सी से उठना सीखें और त्वरित भ्रमण कर सामुदायिक भवन की मरम्मत करवाएं और रोड पर बहते हुए नाली के पानी से निजात दिलाने का जज्बा दिखाएं।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=dVS3WjUDo_Y[/embedyt]

मंत्री श्रवण कुमार के घर में सरकारी योजनाओं की लूट का आलम देखिए

नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ECDnbnfqlUY[/embedyt]

नालंदा टोल पलाजा के पास अज्ञात वाहन ने 2 बाइक सवार को रौंदा, 2 की मौत, 3 गंभीर

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=h6qVoAx66yk[/embedyt]

बिहारशरीफ श्रम कल्याण केंद्र में पास पुलिस ने एक महिला चोर को मॉबलींचींग से बचाया

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=YdpF7MyHA3I[/embedyt]

CM नीतीश कुमार की घोषणा बाद ACS केके पाठक का आदेश बना अबूझ पहेली

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ocRAswGNbHw[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker