अन्य
    Friday, May 17, 2024
    अन्य

      मंत्री श्रवण कुमार के घर में सरकारी योजनाओं की लूट का आलम देखिए

      नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रवण कुमार हैं। ये लंबे अरसे से बिहार के सीएम नीतीश कुमार के काफी चहेते मंत्री माने जाते हैं। लेकिन नालंदा जिले की विकास योजनाओं में अगर सर्वाधिक लूट-खसोंट अगर कहीं है तो इसी क्षेत्र में है। कहते हैं कि श्रवण कुमार एक वरीय प्रभावी मंत्री हैं, इसीलिए यहाँ के पदाधिकारी भी काफी सोच समझ कर अपना कार्य करते हैं।

      बहरहाल, एक आरटीआई कार्यकर्ता अरबिंद कुमार ने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने एक योजना की पोल पट्टी जमकर खोली है। वह योजना है बेन प्रखंड अंतर्गत एकसारा पंचायत के वार्ड संख्या-14 में ईंट सोलिंग की। बेन मंत्री श्रवण कुमार का गांव प्रखंड है।

      बताया जाता है कि एकसारा पंचायत के वार्ड नंबर 14 मरसुआ ग्राम में चौखंडी पर से बोरशिवा तक लगभग 2400 फीट ईंट सोलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है।

      कार्य एजेंसी एक मोटी अलंग को जेसीबी के द्वारा बॉक्स कटिंग करके मिट्टी का पैसा जाली जॉब कार्ड के द्वारा निकालने की जुगत में है। इस कार्य में बालू लगभग 6 इंच से ऊपर देना है। लेकिन उसका कोई अता पता नहीं है।

      इस पंचायत की मुखिया मुखिया स्वीरी उर्फ स्वीटी बताई जाती है। लेकिन वह सिर्फ घर आंगन तक ही सिमटी रहती है। यहाँ योजनाओं का सारा काम उनके पति नीरज कुमार मुखिया प्रतिनिधि बनकर करते हैं। उनके हर खेल में कनीय अभियंता संजीव कुमार, पीटीए, रोजगार सेवक कुणाल की मिलिभगत होती है।

      एकसारा पंचायत के वार्ड नंबर 14 मरसुआ ग्राम की जिस योजना की यहां बात की जा रही है, उससे संबंधित कार्य स्थल पर कोई योजना जानकारी का बोर्ड नहीं लगाया गया है। यह कार्य करीब 19 लाख रुपए के लागत खर्च से हो रहा है। एक योजना का कार्य 10 लाख तक की स्वीकृति का प्रावधान है। इसीलिए यहाँ एक ही कार्य को दो योजना में बांट कर सरकारी राशि की लूट का गोरखधंधा किया जा रहा है।

      आरटीआई कार्यकर्ता अरबिंद कुमार बताते हैं कि उन्होंने इसकी शिकायत प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी से की है। लेकिन उन्होंने न जाने किस लालच या भय से कोई ध्यान नहीं दिया। इस लूट की प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी है। यदि एक्सारा पंचायत की ही बात करें तो यहाँ मुखिया और अफसरों की सांठगाठ से करोड़ रुपए का घपला नजर आता है। इस ओर कहीं से कोई जांच कार्रवाई नहीं हो रही है।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ECDnbnfqlUY[/embedyt]

      नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

      नालंदा टोल पलाजा के पास अज्ञात वाहन ने 2 बाइक सवार को रौंदा, 2 की मौत, 3 गंभीर

      बिहारशरीफ श्रम कल्याण केंद्र में पास पुलिस ने एक महिला चोर को मॉबलींचींग से बचाया

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=eTt1BeTDOt0[/embedyt]

      CM नीतीश कुमार की घोषणा बाद ACS केके पाठक का आदेश बना अबूझ पहेली

      तेल्हाड़ा पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस के साथ एक अपराधी को पकड़ा

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!
      राजगीर वेणुवन की झुरमुट में मुस्कुराते भगवान बुद्ध राजगीर गृद्धकूट पर्वत : बौद्ध धर्म के महान ध्यान केंद्रों में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजगीर का पांडु पोखर एक मनोरम ऐतिहासिक धरोहर भारत और चीन के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाता हियून सांग मेमोरियल हॉल भगवान महावीर का मोक्ष स्थल पावापुरी जल मंदिर, जहां दिया था अंतिम उपदेश