नालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

चंडी थाना के बोधी बिगहा गाँव के नावा खंधा के पइन में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी

चंडी (नालंदा दर्पण)। आज अहले सुबह चंडी थाना पुलिस ने बोधी बिगहा गांव के नावा खंधा की पइन से जागो बिगहा गांव निवासी 55 बर्षीय रौदी पासवान का शव बरामद किया है।

मृतक के परिजनों के अनुसार रौदी मंगलवार की संध्या खुले में शौच करने को लेकर निकला था और जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो काफी खोजबीन की।

Sensation after the body of an old man was found in the pine of Nawa Khandha of Bodhi Bigha village of Chandi police station 1आज गुरुवार के सुबह ग्रामीणों ने नावा खंधा के पइन में एक वृद्ध का शव देखा। पइन में शव होने की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

शव को जब पइन से बाहर निकाला गया तो शव की पहचान रौदी पासवान के रूप में किया गया।

परिजनों के अनुसार शौच के क्रम में पैर फिसल जाने की वजह से रौदी की पानी में डूबने से मौत हो गई।

इस घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल दिया।

इधर आमचर्चा है कि मृतक के बड़ा पुत्र, जो बिहार शरीफ में गैराज खोले हुए है, उसने पिता से एक लाख रुपए की माँग की थी। माँ ने बचा-खुचा घर को गिरवी रख कर पैसे देने की हामी भर दी। लेकिन पिता इसके लिए तैयार नहीं था।

इसी जिच को लेकर पिछले कई दिनों ने रौदी पासवान के परिवार में काफी किचकिच हो रही थी। इससे वह काफी मानसिक तनाव में चल रहा था। इसी बीच आज सुबह बोधी बिगहा गाँव के नावा खंधा के पइन में छहलाई उसकी लाश मिली।

हिलसा व्यवहार न्यायालय ने मूर्ति तस्करी के दोषी को दी तीन वर्ष की कैद
टक्कर बाद जलकर राख हुई बाइक-कार, छात्र की मौत, बड़ा भाई गंभीर
अब कैसे होगा भोज-भात, थर्मोकोल हुई प्रतिबंधित, निकाली जागरुकता रैली
खुले में शौच के दौरान दो सगे भाई की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत
अलग-अलग सड़क हादसों में 2 की मौत, आधा दर्जन जख्मी

Show More

मुकेश भारतीय

संस्थापक-संचालक-संपादक मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर पिछले 35 वर्षों से लेखन-संपादन करते आ रहे हैं। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker