अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबेन

Woman Found Dead: कुएं में साड़ी के फंदे से लटका मिला 10 दिन से लापता महिला का शव

Body of Missing 50-year-old Woman Recovered from Well; Authorities Await Post-mortem Report

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन थाना क्षेत्र के बेन गांव में सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कुएं से 50 वर्षीय महिला का शव (Woman Found Dead) बरामद किया गया। मृतका की पहचान गांव निवासी स्वर्गीय रामजतन पासवान की पत्नी चिंता देवी के रूप में हुई है। वह पिछले करीब दस दिनों से लापता बताई जा रही थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार की सुबह एक महिला जब कुएं के पास पहुंची तो उसने साड़ी के फंदे के सहारे एक शव को कुएं में लटका हुआ देखा। यह दृश्य देखते ही उसने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही बेन थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया।

परिजनों ने बताया कि चिंता देवी लगभग दस दिनों से घर से गायब थीं। परिवार के स्तर पर उनकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। अचानक कुएं से शव मिलने की खबर ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। घटना के बाद मृतका के घर पर मातम पसरा हुआ है। वह अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई हैं।

थानाध्यक्ष रविराज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और लापता रहने की अवधि के दौरान महिला किन परिस्थितियों में थी, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है। अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के निष्कर्ष पर टिकी हुई है। स्रोतः रामावतार कुमार/नालंदा दर्पण

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.