अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबेनराजगीर

liquor smuggling in Ben: लड़कियां भी कर रही शराब की तस्करी, पुलिस नाकाम

Eight years after prohibition, illegal liquor home delivery racket active in Ben block

बेन (नालंदा दर्पण)। बिहार में शराबबंदी हुए भले हीं आठ साल बीत चुके हैं, लेकिन शराबबंदी की हकीकत (liquor smuggling in Ben) क्या है, ये बताने की जरूरत नहीं है। यहां न शराब पीने वालों की कमी है और न बेचने वालों की। तभी तो शराब का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

बेन थाना इलाके में प्रतिदिन शराब की तस्करी हो रही है। इस शराब की तस्करी के धंधे में पुरुष के साथ लड़कियां भी शामिल हो गई है। जिसे पुलिस प्रशासन भी पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।

जानकारों की मानें तो कई लड़कियां शराब की तस्करी से जुड़ी है। रुपए कमाने के लालच में लड़कियां भी शराब तस्करी के कार्य में लगी है। जानकार यह भी बताते हैं कि बेन गांव सहित आसपास के गांवों में शराब की होम डिलीवरी के कार्य में लड़कियां लगी है।

लड़कियां जिस भेष में शराब की डिलीवरी कर रही है, कोई शक नहीं कर पा रहा। थैले में शराब की पाउचें भरकर प्रतिदिन शराब पहुंचाई जाती है।

यही वजह है कि बेन गांव सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में शराब की बिक्री खूब हो रही है। पुलिस चाहकर भी शराब तस्करी को रोक पाने में विफल साबित हो रही है।

The shrinking folk tradition of Holi: डीजे के शोर में दब गई ढोलक की थाप, फगुआ की फीकी पड़ती चौपाल

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.