नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

धनेश्वरघाट तालाब में लापता किशोर का शव मिलने से सनसनी

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहारशरीफ नगर अवस्थित बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत धनेश्वरघाट तालाब से एक किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। किशोर मंगलवार की सुबह से घर से गायब था। बरामद शव लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कमरुद्दीनगंज मोहल्ला निवासी सोनू राम का 12 वर्षीय पुत्र राजा कुमार का बताया जाता है।

बताया जाता है कि नगर निगम के कर्मी तालाब में छहलाता हुआ शव देख कर पुलिस को सूचना दिया। उसके बाद पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

इधऱ मृतक की माँ का कहना है कि वह किराए के मकान में रह रही है। राजा मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे एक दोस्त से आम तोड़ने की बात बता घर से निकला था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर दोस्त और रिश्तेदार के यहां खोजबीन किया। मगर देर शाम तक कुछ पता नहीं चला। सुबह लोगों ने बताया कि तालाब में शव है। जिसके बाद उसकी पहचान हुई।

TRE-3 पेपर लीक मामले में उज्जैन से 5 लोगों की गिरफ्तारी से नालंदा में हड़कंप

ACS केके पाठक के भगीरथी प्रयास से सुधरी स्कूली शिक्षा व्यवस्था

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का बजट 2024-25 पर चर्चा सह सम्मान समारोह

पइन उड़ाही में इस्लामपुर का नंबर वन पंचायत बना वेशवक

अब केके पाठक ने लिया सीधे चुनाव आयोग से पंगा

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.