Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    शर्मनाकः डीएम-एसपी आवास के पास राह चलते युवती पर दिनदहाड़े तेजाब फेंका, हालत गंभीर

    नालंदा दर्पण डेस्क। बिहारशरीफ शहर में सर्किट हाउस (डीएम-एसपी आवास) के पास एक युवक ने युवती पर तेजाब फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे ईलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ उसकी प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया।

    Shameful Acid was thrown at the girl in broad daylight while walking near DM SP residence condition critical 2खबरों के मुताबिक युवती सोहसराय थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली है। वह अपनी बहन के साथ पैदल बुआ के घर जा रही थी। तभी बिहार शरीफ सर्किट हाउस के पास एक युवक जग में तेजाब लेकर आया और युवती पर फेंक दिया। तेजाब के छींटे साथ चल रही बहन के साथ एक अन्य युवक पर भी पड़े।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती जब लहेरी थाना क्षेत्र के बिहार शरीफ सर्किट हाउस के पास पहुंची तभी पहले से ही मौजूद युवक ने उस पर तेजाब उड़ेल कर फरार हो गया। जिससे युवती बुरी तरह झुलस गई।

    इसके बाद कुछ राहगीर उसे उठाकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल ले गए। जहाँ उसका प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया, वहाँ उसका ईलाज जारी है।

    Shameful Acid was thrown at the girl in broad daylight while walking near DM SP residence condition critical 1इसकी सूचना पाते ही पुलिस मौके वारदात पर पहुंची और सीसीटीवी में जुट गई। लेकिन पुलिस को एसिड अटैकर के बारे में कोई सुराग माने में विफल रही। इस वारदात ने अति संवेदनशील क्षेत्र में भी पुलिस की सक्रियता पर सबाल खड़ा कर दिया है।

    खबरों के मुताबिक, जहाँ एक ओर युवती पर तेजाब फेंकने के पीछे प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है, वहीं पीड़िता का कहना है कि वह एसिड अटैकर को नहीं पहचानती है। हालांकि उसका कहना है कि लखन नामक युवक से उसकी अदावत है, जोकि इस वारदात को अंजाम दे सकता है।

    पीड़िता के साथ पैदल चल रही उसकी बहन का कहना है कि पहले तो उसे युवक के द्वारा पानी फेंके जाने का अहसास हुआ। लेकिन जब चेहरे में जलन और धुआं निकलने शुरु हुए तो उसे अहसास हुआ कि एसिड फेंका गया है। इसके बाद वे बचाओ-बचाओ की शोर मचाने लगी। जिसके बाद राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

     

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें