गौरक्षणी से बरामद अज्ञात शव का हुआ चौंकाने वाला खुलासा

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। लहेरी थाना पुलिस ने बिहारशरीफ नगर में गौरक्षणी के एक खंडहरनुमा स्कूल से बीते गुरुवार को मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त कर ली है।

Nalanda is becoming Udta Punjab body of unknown drug addict recovered from ruined school 1मृतक युवक नालंदा कॉलोनी शिवपुरी निवासी सत्येंद्र प्रसाद का पुत्र राहुल आर्य है। वह एक अपराधी प्रवृत्ति का युवक था और कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था।

लहेरी थानाध्यक्ष के अनुसार तीन महीने पूर्व बाइक चोरी के आरोप में जेल गया था, जहां से जमानत पर छूट कर आया था। इस बीच कुछ दिन पहले अपने मकान में रहने वाले किराएदार के घर में भी करीब पचास हजार की संपत्ति की चोरी कर ली थी। इस मामले में भी जेल गया था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि एक इस बीच मृतक की मां नीला देवी ने बताया कि सोमवार पहली अप्रैल की सुबह की घर से बाल बनाने के लिए निकला था। जिसके बाद वह घर नहीं आया। उसने पुत्र के अपहरण का मामला लहेरी थाना में दर्ज करायी थी।

नीला देवी के अनुसार राहुल आर्य नशीले पदार्थ का उपयोग करता था। इसी को लेकर किरायेदार के घर में ही कुछ दिन पहले राहुल 10-12 पुड़िया नशीला पदार्थ की चोरी कर लिया था। इसी आरोप में जेल गया था।

नीला देवी ने बताया कि पूरा यकीन है कि उन्हीं लोगों ने पुत्र का अपहरण कर हत्या कर दी है। रविवार को जब लहेरी थाना में पुत्र के बारे में पूछने गए तो लहेरी थाना की पुलिस ने फोटो दिखाकर पहचान करने को कहा, तब पहचान कर पाया।   

ठेला चालक ने ही सुपारी देकर करायी चंडी निवासी वेंडर साथी की हत्या

बिहारशरीफ मंडल कारा में कैदी की मौत की होगी न्यायिक जांच

एकता फाउंडेशन की घटिया मध्यान भोजन खाने से इन्कार, स्कूली बच्चों का हंगामा

थरथरी में देसी कट्टा लिए युवक की तस्वीर फिर वायरल, गिरफ्तार

पांच साल बाद नौकायन से फिर गुलजार हुआ सुभाष पार्क

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker