Home नालंदा सिलाव थाना पुलिस पर चुप्पी, डायल 112 के जवानों पर कार्रवाई

सिलाव थाना पुलिस पर चुप्पी, डायल 112 के जवानों पर कार्रवाई

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार थाना क्षेत्र के धनेश्वरघाट मोहल्ले स्थित हनुमान मंदिर के समीप बीच सड़क पर डायल 112 की पुलिस जवानों ने एक छात्र की बेरहमी से पिटाई की थी। नालंदा एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बिहार थानाध्यक्ष को जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया है, वहीं सिलाव थाना पुलिस द्वारा एक गैराज मिस्त्री की बीच सड़क गंभीर पिटाई मामले में चुप्पी साध ली है।

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि बिहार थानाध्यक्ष राम शंकर सिंह द्वारा वायरल वीडियो की जांच की गई। जांच में तीन कर्मियों को दोषी पाया गया। बिहार थानाध्यक्ष ने जांच रिपोर्ट समर्पित किया है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक डायल 112 के तीनों कमी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा गयी है।

एसपी ने बताया कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। धनेश्वरघाट में पुलिस गश्ती तेज की जाएगी और मनचलों पर पैनी नजर रखने का निर्देश बिहार थानाध्यक्ष को दिया गया है।

इधर, स्थानीय लोगों के अनुसार धनेश्वरघाट मोहल्ला कोचिंग का हब बना हुआ है, जहां सुबह से लेकर शाम तक छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं कुछ मनचले कोचिंग आने वाली छात्राओं पर फबतियां भी करते हैं। आए दिन लड़कियों को लेकर छात्र के दो गुट आपस में मारपीट भी करते रहते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version