Strange love story: जानें क्या हुआ, जब प्रेमी को कॉलर पकड़ घसीटते हुए थाना पहुंच गई प्रेमिका

Strange love story Know what happened when the girlfriend reached the police station dragging her boyfriend by the collar
Strange love story: Know what happened when the girlfriend reached the police station dragging her boyfriend by the collar

हिलसा (नालंदा दर्पण)। परवलपुर थाना परिसर में उस समय अजीबोगरीब स्थिति (Strange love story) उत्पन्न हो गई, जब गुस्से से लाल एक प्रेमिका अपने प्रेमी को कॉलर पकड़ घसीटते हुए शादी करवाने की फरियाद लेकर पहुंच गई। इस दृश्य से पुलिस और लोग दंग रह गए। थाना परिसर में तमाशबीनों की भीड़ उमड़ पड़ी।

कहते हैं कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर लिया, लेकिन उसके बाद युवक शादी से मुकरने लगा। फिर क्या था। शादी से मुकरना उस युवक को महंगा पड़ गया। गुस्से में युवती ने युवक को कॉलर पकड़ कर घसीटते हुए जबरन परवलपुर थाना लेकर आई।

इसी बीच रास्ते भर शोरगुल सुन किसी ने इसकी सूचना दोनों के परिवार वालों को दे दी। सूचना मिलने पर परिवार वाले भी पीछे पीछे थाना पहुंच गए। उसके बाद मुखिया की पहल पर दोनों परिवार की रजामंदी के बाद पास के मंदिर में शादी करवा दी गयी।

परवलपुर थाना अंतर्गत फतेहपुर गांव निवासी युवती ने बताया कि कई साल से युवक उससे प्यार कर रहा था। इस दौरान उसने उसके साथ कई सारे अश्लील वीडियो भी बना लिए। इसी का फायदा उठाकर बार-बार उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। युवती जब शादी का दबाव बनाई तो वह शादी से मुकर गया था।

इसी दौरान युवती के परिवार वालों को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी। शादी तय होने के बाद प्रेमी ने अश्लील वीडियो उसके ससुराल वालों को भेज दिया। जिसके बाद उसकी शादी टूट गई। शादी टूटने के बाद दोनों परिवार एक दूसरे पर आरोप लगाकर मारपीट करने लगे।

इसके बाद गांव में परिवार वालों के बीच पंचायती हुई कि यदि दोनों कभी भी एक दूसरे को फोन करती है तो उसे एक लाख का जुर्माना देना होगा। इसी पंचायती के बाद दोनों अलग-अलग हो गए थे। युवती रिश्ते की भाभी के यहां पटना चली गई थी, लेकिन शादी के झांसे के साथ युवक संग उसका शारीरिक संबंध जारी रहा।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker