नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीरशिक्षा

राजगीर राजकीय आंबेडकर प्लस टू बालिका विद्यालय की छात्राएं बनीं गोल्ड चैंपियन

राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में अंडर-19 बालिका वर्ग में राजकीय अम्बेडकर प्लस टू बालिका विद्यालय राजगीर की छात्राओं ने कबड्डी में पोखरपुर उच्च विद्यालय को शिकस्त देकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया है।

सरदार पटेल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इनमें कबड्डी के साथ एथलेटिक्स में भी इस स्कूल की छात्राओं ने अपना दमखम दिखाया है।

बिहारशरीफ अनुमंडल पदाधिकारी, द्वारा विजेता टीम के सभी खिलाडियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। उनके द्वारा विजेता टीम को ट्राफी भी दी गयी। अब जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में इस स्कूल की विजयी खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में नालंदा का प्रतिनिधित्व करेंगें।

राजकीय अम्बेडकर आवासीय प्लस टू बालिका विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सुश्री ऋतु सिंह एवं शुभम कुमार सिंह की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वहीं विजेता खिलाड़ियों में आरती कुमारी, खुशी कुमारी, रानी कुमारी, अनिशा कुमारी, मुस्कान कुमारी, निशु कुमारी व चंचल कुमारी शामिल हैं।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा