गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीरहादसा

अचानक ‘आहो राजबा केकरा भरोसे रहवय हो राजवा’ से चित्कार उठा गांव

कतरीसराय (नालंदा दर्पण)। कतरीसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत तारा बिगहा गांव में सुबह-सुबह ‘आहो राजबा केकरा भरोसे रहवय हो राजवा’ जैसे मार्मिक चीखों से कोहराम मच गया, जब एक ही घर के तीन लोगों की मौत करंट लगने से हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

प्राप्त समाचार के अनुसार 14 वर्षीय किशोर गुलशन कुमार अपने ननीहाल तारा बिगहा अया हुआ था और सुबह 7 बजे शौच करने के बाद पानी छूने के लिए तलाब के तरफ गया तो वह तालाब किनारे बिछा रखी बिजली के तार में प्रवाहित करंट के चपेट में आ गया।

इसी बीच उसकी चीख सुनकर उसको बचाने के लिए दौड़े 27 वर्षीय मामा पंकज कुमार और 25 वर्षीय मामा अजय कुमार बचाने के लिए दौड़े तो वे दोनों युवक भी प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए और उनकी भी मौके पर मौत हो गई।

उक्त तीनों मामा-भांजा की मौत की सूचना मिलते ही सदमा से गुलशन की मां रंजू देवी भी अचेत हो गई और उसे ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिए वारसलीगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं पंकज, अजय एवं गुलशन की मौत की सूचना मिलते ही कतरीसराय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।

पंकज कुमार अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गया है, वहीं मिथुन कुमार की एक पुत्र व एक पुत्री है।

पीड़ित पिता उमेश राम ने बताया कि पंकज और अजय दोनों उनके पुत्र थे और गुलशन उनका बड़ा नाती। उनका पूरा परिवार उजड़ गया है। दो-दो जवान बहू विधवा हो गई तथा पांच पोता पोती अनाथ हो गए, वहीं एक बेटी का भी कोख उजड़ गया है।

TRE-3 पेपर लीक मामले में उज्जैन से 5 लोगों की गिरफ्तारी से नालंदा में हड़कंप

ACS केके पाठक के भगीरथी प्रयास से सुधरी स्कूली शिक्षा व्यवस्था

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का बजट 2024-25 पर चर्चा सह सम्मान समारोह

पइन उड़ाही में इस्लामपुर का नंबर वन पंचायत बना वेशवक

अब केके पाठक ने लिया सीधे चुनाव आयोग से पंगा

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.