नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

बिहारशरीफ में डोमिसाइल नीति के खिलाफ शिक्षक अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का पूतला फूंका

बिहार शरीफ (नालंदा)। डोमिसाइल नीति के खिलाफ शिक्षक अभ्यर्थियों ने बिहारशरीफ में रैली निकाल कर विरोध जताते हुए सीएम और शिक्षा मंत्री का पूतला फूंका। जिसकी अध्यक्षता अजय कुमार द्वारा किया गया।

Teacher candidates burnt effigies of Chief Minister and Education Minister against domicile policy in Biharsharif 2शिक्षक अभ्यर्थी चन्दन राज पाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ खिलवाड़ कर रही हैं, शिक्षक बहाली में सरकार जिस तेजी से यूं टर्न ले रही है, अब सरकार की नीयत पर संदेह हो रहा है, सबसे ज्यादा कंफ्यूज़ अभ्यर्थी हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा क्या करें, पढ़ाई करें या अगले नोटिफिकेशन का इंतज़ार करें।

साथ ही उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बिहार के लोगों के लिए दस लाख नौकरी देने का वादा किए थे या पूरे भारत के लोगो के लिए। कल 1 जुलाई 2023 को इसी नियमवाली के विरोध में पटना गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन किया जायेगा

इस प्रदर्शन में शामिल विधार्थी चन्दन राज पाल, अजय , सौरभ कुमार, रवि रंजन , अभिनाश, प्रियंका, प्रियांशु, रंजु कुमारी, सालु कुमारी ने हिस्सा लिया।Teacher candidates burnt effigies of Chief Minister and Education Minister against domicile policy in Biharsharif 1

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »