नालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

IRCTC करा रही दक्षिण भारत यात्रा, भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से 10 रात-11 दिन का होगा सफर

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। भारतीय रेलवे की शाखा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड भारत सरकार का उधम-मिनिरत्न की क्षेत्रीय कार्यालय पटना से पहली बार देखो अपना देश के तहत भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत करने जा रही है। भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत भारतीय रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 33% रियायत प्रदान कर रही है।

शुक्रवार को बिहार शरीफ में मुख्य पर्यवेक्षक पर्यटन विभाग के संजीव कुमार, अरविंद कुमार चौधरी एवं ऋषिकेश कुमार ने यह पर्यटक ट्रेन 22 जुलाई को बेतिया से खुलेगी, जो सगौली, रामगढ़वा, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, क्यूल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, जामताड़ा,चितरंजन, आसनसोल, आद्रा एवं हिजली स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए रुकेगी।

इस ट्रेन से तिरुपति (श्री बालाजी दर्शन), रामेश्वरम (श्री राम नाथ स्वामी मंदिर) मदुरई, (मीनाक्षी मंदिर), कन्याकुमारी (कन्याकुमारी मंदिर एवं विवेकानंद रॉक), त्रिवेंद्रम (श्रीपदमानाभस्वामी मंदिर) का दर्शन कराया जायेगा।

Mukesh Bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »