अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

तलवार लेकर लोगों को धमकाते अधेड़ का वीडियो वायरल, पुलिस दबोचकर लाई थाना

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार नगर थाना इलाके के झींगनगर मोहल्ला में एक व्यक्ति द्वारा तलवार लेकर मोहल्लेवासियों को धमकाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो करीब 45 सेकेंड का है। 

Video of a middle aged man threatening people with a sword went viral police caught him and brought him to the police station 2वीडियो में अधेड़ हाथों में तलवार लेकर पास खड़े एक व्यक्ति को जान मारने की धमकी दे रहा है। हालांकि बीच में एक महिला आकर उसका साथ देती है, मगर जब उसे इस बात का अंदाजा हो जाता है कि कोई वीडियो बना रहा है तो वह इस अधेड़ को खीच कर कमरे में लेकर चली जाती है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और अधेड़ को तलवार के साथ हिरासत में लेकर थाना लाई। जहां पूछताछ की जा रही है।

वीडियो में दिख रहा अधेड़ विश्वनाथ चौधरी बताया जा रहा है। मोहल्ले वासियों का आरोप है कि अक्सर वह इस तरह की हरकत किया करता है। लोग डर के कारण पुलिस से उसकी शिकायत नहीं कर पाते थे। पुलिसिया कार्रवाई के बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है।

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि वीडियो करीब एक माह पूर्व का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को थाना लाया गया हैं। पूछताछ की जा रही है। आखिर  उसका मंशा क्या है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »