बच्ची संग गंदी हरकत करते धराया किशोर, हुई पिटाई, पुलिस को सौंपा

नालंदा दर्पण डेस्क।  बिहार नगर थाना अंतर्गत एक मोहल्ले में रविवार को बच्ची से गलत हरकत करने पर किशोर को बंधक बनाकर पीटा गया। लोकलाज के कारण परिवार ने किशोर को पुलिस के हवाले नहीं किया।

इसके बाद किशोर के परिजन ने मारपीट का केस करा दिया। पुलिस, बच्ची के पिता समेत दो को थाना लाई। तब गलत हरकत पर पिटाई का खुलासा हुआ।

बच्ची के पिता ने बताया कि मोहल्ले का किशोर काफी दिनों से उनकी नाबालिग बेटी को परेशान कर रहा था। समझाने पर भी उसकी हरकत बंद नहीं हुई।

रविवार को उनकी बेटी घर में अकेली थी। उसी दौरान बदमाश किशोर घर में घुसकर बेटी से गलत हरकत करने लगा। एकाएक वह पहुंचे तो पड़ोसी बदमाश को बेटी से गलत हरकत करते देख लिया।

इसके बाद उसे पकड़ मामूली पिटाई की। लोकलाज के कारण उन्होंने किशोर को पुलिस के हवाले नहीं किया।

वहीं, दूसरे पक्ष ने बच्ची के पिता पर घर से बुलाकर किशोर की पिटाई करने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
संरक्षण के अभाव में बिखर रहे हैं नालंदा की इस ‘छोटी अयोध्या’ के सुनहरे अतीत
इसलामपुर में मुखिया प्रत्याशी समेत 55 लोगों पर एफआईआर, 2 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
तारकेश्वरी सिन्हाः चंडी की वह महान महिला शख्सियत, जो ‘संसद सुंदरी’ से ‘आंधी’ की किरदार बन गई
ऐतिहासिक इसलामपुर-वेशवकः जहाँ कश्मीर के अंतिम शासक की कब्र पर आज चर रही गाय-बकरियां
राजगीरः गबन-घोटाले में नपे मुखियाजी अब बीवियों के सहारे आजमा रहे हैं किस्मत !

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker