बेनअपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

बेन पुलिस की तत्परता, चेन्नई से दबोचा युवती को भगाकर ले जाने वाला युवक

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को बहला-फुसलाकर शादी की नियत से भगाकर ले जाने वाले युवक को चेन्नई से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई इस कार्रवाई में युवक के साथ युवती को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार 17 दिसंबर 2025 को बेन थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव निवासी एक परिजन ने थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में कहा गया था कि 16 दिसंबर की देर रात उनकी पुत्री रूकैया खातून को गांव का ही युवक गौरव कुमार (22 वर्ष) पिता देवनंदन साव बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। शिकायत मिलते ही बेन पुलिस ने मामला दर्ज कर गंभीरता से जांच शुरू की।

थानाध्यक्ष रविराज सिंह के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व एसआई धर्मेंद्र चौधरी को सौंपा गया। पुलिस की तकनीकी जांच और लगातार खोजबीन के दौरान आरोपित युवक की लोकेशन चेन्नई में होने की पुष्टि हुई। लोकेशन चिन्हित होते ही पुलिस टीम चेन्नई रवाना हुई।

चेन्नई पहुंचकर बेन पुलिस ने वहां की स्थानीय पुलिस एवं महिला कांस्टेबल के सहयोग से कार्रवाई करते हुए युवक गौरव कुमार और युवती को एक मित्र के घर से बरामद कर लिया। इसके बाद दोनों को सुरक्षित रूप से बेन थाना लाया गया।

पूछताछ के दौरान युवक ने स्वीकार किया कि वह युवती को शादी की नीयत से अपने साथ ले गया था, लेकिन दोनों के अलग-अलग धर्म के होने के कारण शादी संभव नहीं हो सकी। फिलहाल युवती को परिजनों के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

इधर बेन पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इस सफल अभियान को लेकर क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और सक्रियता की सराहना की जा रही है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.