Friday, February 13, 2026
अन्य

    इन परीक्षा केंद्रो से सिपाही भर्ती परीक्षा की आवंटित राशि की होगी वसूली

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण डेस्क)। बिहार पुलिस एवं अन्य इकाइयों में विज्ञापन संख्या- 1 / 2023 के अंतर्गत सिपाही के पद पर चयन के लिए विगत 7 अक्टूबर तथा 15 अक्टूबर 2023 को निर्धारित लिखित परीक्षा स्थगित हो गयी थी।

    आयोग के द्वारा उक्त परीक्षा के लिए नालंदा जिले में कुल 26 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। सभी केंद्राधीक्षकों को कर्मियों के मानदेय के लिए राशि भी उपलब्ध करायी गयी थी। परीक्षा स्थगित कर दिए जाने के बाद सभी परीक्षा केंद्रों से उक्त परीक्षा के लिए मानदेय के लिए दी गयी राशि की वापसी की मांग की गयी है।

    जिला समाहर्ता नालंदा के द्वारा सभी केंद्राधीक्षकों को पत्र भेज कर राशि लौटाने की मांग की गयी है। हालांकि इसी कड़ी के एक अक्टूबर 2023 की परीक्षा संपन्न हो चुकी थी। इसलिए उस परीक्षा के लिए दी गई मानदेय की राशि वापस नहीं करनी है। शेष 2 परीक्षाओं की मानदेय राशि केंद्राधीक्षकों को वापस करनी है।

    विभिन्न केंद्राधीक्षकों के वापस की जाने वाली राशिः नालंदा कॉलेज बिहारशरीफ-132824 रुपए, किसान कॉलेज सोहसराय- 145640 रुपए, आरपीएस कचहरी- 145640 रूपए, सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज- 145640 रूपए, सदर आलम मेमोरियल स्कूल- 120628 रूपए, डैफोडिल पब्लिक स्कूल-99834 रूपए, पैरू महतो सोमारी कॉलेज- 106112 रूपए, आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय- 89436 रूपए, नेशनल प्लस टू हाइस्कूल- 85318 रुपए, बिहार टाउन हाइस्कूल- 81200 रूपए, जवाहर कन्या प्लस टू विद्यालय- 66584 रूपए, डीएवी पब्लिक स्कूल- 81200 रूपए, कैंब्रिज स्कूल पहड़पुरा- 81200 रूपए, एसएस बालिका प्लस टू विद्यालय- 74922 रूपए, देवशरण महिला कॉलेज-72862 रूपए, पीसीपी इंटर कॉलेज-72862 रूपए, केएसटी कॉलेज सोहसराय-99834 रूपए, पीएल साहू उच्च माध्यमिक विद्यालय- 66584 रूपए और सोगरा कॉलेज बिहार शरीफ- 70804 रुपए वसूल की जानी है।

    अब केके पाठक ने लिया सीधे चुनाव आयोग से पंगा

     अब सरकारी स्कूलों के कक्षा नौवीं में आसान हुआ नामांकन

    गर्मी की छुट्टी में शिक्षकों के साथ बच्चों को भी मिलेगा कड़ा टास्क

    बिहार को मिले 702 महिलाओं समेत 1903 नए पुलिस एसआइ

    जानें डिग्री कॉलेजों में कब से कैसे शुरु होंगे पार्ट-2 और पार्ट-3 की परीक्षा

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!