अन्य
    Thursday, March 13, 2025
    अन्य

      माँ ने जिस लाल की लंबी उम्र के लिए रखी जितिया, वह छात्र नदी के गहरे पानी में समा गया

      बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। दीपनगर थाना क्षेत्र के फतेहली गांव स्थित इथेनॉल प्लांट के पास शुक्रवार को गोइठवा नदी में डूबकर किशोर की मौत हो गई। वह स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चला गया।

      मृतक की पहचान महानंदपुर गांव निवासी अनुज प्रसाद के 14 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार के रूप में की गयी है। वह छठी कक्षा का छात्र था।

      परिजनों ने बताया कि वह घरवालों को बिना बताए दोस्तों के साथ नदी में नहाने चला गया था। नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। अन्य लड़कों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे और काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो गयी।

      घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां ने जिस बेटे की लंबी उम्र के लिए जितिया का उपवास रखा था। आज उसी पुत्र की मौत डूबने से हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

      थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!