नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

जिलाधिकारी ने आज 19 आवेदकों की सुनी समस्याएं, कार्रवाई को लेकर अफसरों को दिया निर्देश

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। आज दैनिक जनता दरबार में नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने 19 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया गया।

मंडाछ के एक आवेदक द्वारा सर्वे सिलाव शिविर-2 के अंतर्गत सिथौरा एवं धरमपुरा मौजा के अमीन द्वारा दस्तावेज जमा करने के बाबजूद परिवादी के नाम से खेसरा अंकित नहीं किए जाने की शिकायत दर्ज की गई।

जिलाधिकारी ने परिक्ष्यमान सहायक समाहर्त्ता एवं राजस्व शाखा प्रभारी को तीन दिनों के अंदर मामले की जाँच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निदेश दिया।

हरनौत के श्रीचंदपुर के एक परिवादी द्वारा बताया गया कि विवादित जमीन पर दबंग व्यक्ति द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को कार्रवाई का निदेश दिया।

चंडी के राजन बिगहा के भूमि विवाद से संबंधित मामले में जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को मामले की सुनवाई करने का निदेश दिया।

कुछ मामलों की सुनवाई लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत सुनिश्चित करने हेतु जिला लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी को निदेश दिया गया। अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »