अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

पूर्व पंसस-मुखिया ने लगाई फांसी, परिजन बोले नहीं था कोई विवाद, लेकिन…!

बिहार शरीफ (आशीष कुमार)। नालंदा में पूर्व मुखिया ने फांसी लगा रविवार को आत्महत्या कर ली। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहनौर गांव का है। मृतका इसी गाँव के निवासी कौशलेंद्र प्रसाद की 40 वर्षीया पत्नी निशा देवी है।

मृतका निशा देवी 5 सालों तक मुखिया के पद के अलावे 10 वर्षो तक पंचायत समिति सदस्य के पद पर भी रह चुकी थी।

निशा देवी के पुत्र प्रियांशु कुमार ने बताया कि सुबह 9:00 बजे उसने अपने मां के कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसकी मां ने कुछ प्रतिक्रिया दी। इसके उपरांत जब घंटा घर बीत जाने के बाद भी उसकी मां बाहर नहीं निकली तो वह पुनः दरवाजा खुलवाने का प्रयास करने लगा।

इसके बाद कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने लगी। तब उसने अपने पंचायत के सरपंच को बुलाया। वेंटिलेटर से अंदर झांक कर देखा तो उसकी माँ फंदे से लटक रही थी। जिसके उपरांत इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।

फिलहाल पूर्व मुखिया ने आत्महत्या क्यों की है। इस बार में परिजन कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।

शनिवार को ही मायके से आई थी निशा देवीः निशा देवी शनिवार को ही पावापुरी ओपी के चोरसुआ गांव अपने मायके से ससुराल पहुंची थी। और रविवार को उसने खुद को कमरे में बंद कर फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। मृतका के दो पुत्र सौरव एवं सुमित है।

यूडी केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी पुलिसः दीपनगर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि घरेलू कलह के कारण महिला ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। यूडी केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »