गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीरराजनीति

मंत्री ने पांच पीड़ित परिवारों को आपदा राहत कोष से 20 लाख रुपये का चेक सौंपा

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आपदा में गई जान का मुआवजा राशि प्रदान की गई। गुरुवार को बेन अंचल कार्यालय के सभागार भवन में एक समारोह में आपदा कोष से पीड़ित परिवार के बीच 20 लाख रुपए का चेक वितरण किया गया।

The minister handed over a check of Rs 20 lakh from the Disaster Relief Fund to the five affected families. 11इस मौके पर उपस्थित ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, विधान पार्षद सदस्या रीणा यादव तथा सीओ श्रीमती नुपूर, बीडीओ अकरम नाजफी ने संयुक्त रुप से चेक का वितरण किया।

वहीं वितरण समारोह के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने लाभ लेने वाले पीड़ित परिवार से कहा कि यह चेक ले जाकर सीधा अपने अपने खाते में जमा करें और दी गई 4 लाख रुपये की सहायता राशि का लाभ लें।

उन्होंने कहा कि किसी बिचौलिया के चंगुल में नहीं फंसना है। अगर कोई तंग करे तो सीधा फोन कर मुझे सूचित करें। लाभ लेने वालों में जंघारो गांव निवासी स्व.नगीना पासवान की पत्नी रेणु देवी, जफरा गांव निवासी स्व.देवेन्द्र सिंह की पत्नी मंती देवी, बड़ी ऑट गांव निवासी स्व.चिक्कू रविदास के पिता छोटे मोची, मांड़ी गांव निवासी स्व.विजय कुमार उर्फ भज्जू की पत्नी उर्मिला देवी एवं गुलरिया विगहा गांव निवासी स्व.अखिलेश केवट की पत्नी सोनी देवी शामिल हैं।

तदोपरांत आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्या को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री से फरियाद किया और आवेदन सौंपा। जिसमें ज्यादातर मामले पेयजल से संबंधित था।

वितरण समारोह के मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र प्रसाद, खैरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जीतू मांझी, बेन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अविनाश कुमार उर्फ पप्पू, मो. कलीम, शैलेन्द्र कुमार सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »