अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

पिता संग सो रही बच्ची को उठाकर ले गए बदमाश, किया दुष्कर्म, लॉकेट भी काटा

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ नगर अंतर्गत लहेरी थाना क्षेत्र में ने एक बड़ी सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। बदमाश ने पिता के साथ सो रही एक बच्ची को उठा ले गये और उसके साथ दुष्कर्म किया है।

पीड़िता के पिता के अनुसार वे अपने के साथ दुकान के बाहर रात में सोए थे और जब वे गहरी नींद में चले गये तो बदमाश बच्ची को उठा ले गए और पास में हीं जाकर उसके साथ गंदा काम किया। जब उसकी नींद खुली तो बच्ची को पास नहीं पाया और हल्ला करने लगे तो बदमाश भाग गये। जब वे वहां पहुंचा तो बच्ची को खून से लथपथ पाया।

पीड़िता के पिता का यह भी कहना है कि सोये अवस्था में बदमाश उनके गले से सोने का लॉकेट भी काट लिया है। इस तरह की घटना की उन्होंने कल्पना तक नहीं की थी। स्थानीय लहेरी थाना में लिखित शिकायत की है। पुलिस को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

इधर घटना की सूचना पाकर लहेरी थाना पुलिस सुबह करीब 9:00 बजे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक के अनुसार सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित पक्ष से घटना के संबंध में पूरी जानकारी हासिल की गई और आसपास से साक्ष्य का संकलन भी किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता का इलाज और महिला पुलिस पदाधिकारी के द्वारा बिहारशरीफ सदर अस्पताल में मेडिकल जांच  करायी गयी है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को बुलायी गयी है। विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

बिहारशरीफ सदर डीएसपी के अनुसार घटना में संलिप्त अपराधी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। विशेष टीम कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में कहीं भी जख्म का निशान नहीं पाया गया है। पीड़िता के परिजन ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।

वहीं दूसरी ओर, आसपास के लोग इस मामले को प्रेम-प्रसंग से जुड़े होने की चर्चा कर रहे हैं। आरोपित को पीड़िता के घर के आसपास पहले हमेशा देखा जाता रहा है। पुलिस इस पहलु पर भी पड़ताल कर रही है।

महिला की मौत के बाद अस्पताल में बवाल, तोड़फोड़, नर्स को छत से नीचे फेंका

गोलीबारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिस्तौल-कारतूस समेत एक को पकड़ा

भाभी संग अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या

जी हाँ, पागल हो गई है सिलाव थाना की पुलिस, खुद देख लीजिए

बिहारशरीफ में ब्राउन शुगर की गिरफ्त में आए एक और युवक की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future