बिग ब्रेकिंगराजगीरहादसा

बिहार शरीफ से नवादा जा रही चलती बस बनी आग का गोला, 50-60 यात्री थे सवार

गिरियक (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के पावापुरी थाना इलाके के चोरसुआ गांव के पास बिहार शरीफ से नवादा की ओर जा रही यात्री बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे यात्री बस को अपनी चपेट में ले लिया।

बताया जाता है कि यह यात्री बस बिहार शरीफ से 50 से 60 यात्रियों को सवार कर नवादा की ओर जा रही थी तभी चोरसुआ गांव के समीप एनएच 20 पर चलती बस में अचानक आग लग गई।

आग लगने से बस के अंदर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी यात्रियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस से कूद कर अपनी जान बचाई। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना पावापुरी ओपी थाना को दी गई। फिलहाल दमकल की गाड़ी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

हालांकि बस के अंदर आग कैसे लगी इसके कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। जिस यात्री बस में आग लगी है,वह बस गोप ट्रांसपोर्ट का बताया जाता है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।