Home बिग ब्रेकिंग मंत्री श्रवण कुमार के करीबी मुखिया की गोली मारकर हत्या आतंक का...

मंत्री श्रवण कुमार के करीबी मुखिया की गोली मारकर हत्या आतंक का पर्याय

The murder of the chief close to minister Shravan Kumar by shooting him is synonymous with terror
The murder of the chief close to minister Shravan Kumar by shooting him is synonymous with terror

राजगीर (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के आंट गांव में बाइक सवार अपराधियों ने मंत्री श्रवण कुमार के काफी करीबीआंट पंचायत के मुखिया एंव जदयू नेता कारू तांती (65) की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक मुखिया का बेटा धर्मेंद्र कुमार के अनुसार उसके पिता घर के सामने शांतिपूर्वक बैठे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात लोग आए और अचानक गोली चला दी। गोली सीधे कारू तांती की पीठ में लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्हें तुरंत बिहारशरीफ के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजन अभी हत्या के पीछे के कारणों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी देने से इन्कार कर रहे हैं। उनका कहना है कि कारू तांती का किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। जिससे हत्या का कोई ठोस कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सघन छानबीन की जा रही है।

इस घटना के बाद पूरे गांव में डर और तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मुखिया का गांव बेन प्रखंड, जो बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का पैतृक क्षेत्र भी है, इस हत्या के बाद गहरे शोक में डूब गया है।

कारू तांती जदयू के एक प्रमुख कार्यकर्ता रहे थे और क्षेत्र में उनकी छवि एक सम्मानित नेता की थी। उनके इस राजनीतिक पृष्ठभूमि के चलते भी हत्या के कारणों को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए सभी संभावित एंगल्स से जांच कर रही है, जिसमें राजनीतिक रंजिश का पहलू भी शामिल है।

अपराधी गोली मारने के बाद तुरंत फरार हो गए और अब तक पुलिस उनके बारे में कोई ठोस सुराग नहीं जुटा पाई है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

इस हत्या ने नालंदा के ग्रामीण इलाकों में अपराध के बढ़ते खतरों को उजागर कर दिया है। इससे लोगों में असुरक्षा की भावना और गहरा गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version