नहीं हो सका मगध सम्राट जरासंध की प्रतिमा का अनावरण!

राजगीर (नालंदा दर्पण)। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगर राजगीर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मगध सम्राट जरासंध की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किए जाने का कार्यक्रम किसी अनिश्चित कारणवश स्थगित हो गया है।

हालांकि जिला प्रशासन इस ऐतिहासिक क्षण की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। जयप्रकाश उद्यान में विशेष रूप से विकसित किए गए ‘जरासंध पार्क’ में यह प्रतिमा स्थापित की जानी थी। यह मगध की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर का प्रतीक मानी जा रही है।

यह कार्यक्रम मगध सम्राट जरासंध की 5227वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाला था। जिसमें जरासंध स्मारक स्मृति पार्क का उद्घाटन भी प्रस्तावित था। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए कार्यक्रम को पूर्व संध्या पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन अब इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

इसके बावजूद जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में लगा हुआ है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही प्रतिमा का अनावरण होगा। कल से राजगीर के जरादेवी मंदिर के समीप दो दिवसीय राजकीय जरासंध महोत्सव का भव्य आयोजन प्रारंभ होने जा रहा है।

इस महोत्सव में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी। जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ देशभर से आए कलाकार भी भाग लेंगे। महोत्सव का उद्देश्य प्राचीन मगध साम्राज्य की गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ना है।

राजगीर, जो प्राचीन भारत का एक प्रमुख केंद्र था। उसने मगध साम्राज्य ने अपनी शक्ति और प्रभाव का विस्तार किया था। जरासंध महोत्सव इसी ऐतिहासिक विरासत को पुनर्जीवित करने और संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का एक अनूठा प्रयास है।

बता दें कि जरासंध को प्राचीन भारत के शक्तिशाली सम्राटों में गिना जाता है।  जिन्होंने मगध साम्राज्य को एक विशाल और संगठित राज्य बनाया था। उनका उल्लेख महाभारत और पुराणों में भी मिलता है। जहां उन्हें एक अद्वितीय योद्धा और कुशल शासक के रूप में चित्रित किया गया है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker