नालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

सड़क हादसा में दो सगे भाई की मौत पर गांव हुआ गमगीन, संतावना देने वालों का तांता

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर प्रखंड के भमौरा गांव के सुकुमार प्रसाद के पुत्र गुडू और जग्रनाथ कुमार की शुक्रवार को सरवहदा नानी घर से बाइक पर सवार होकर आने के दौरान सिमरौका पेट्रोल पंप के पास बस की टक्कर से एक साथ मौत हो गयी थी। इस हादसा के बाद गांव में गमगीन महौल बना है।

The village became inconsolable on the death of two brothers in a road accident an influx of consolers 1मृतक के पिता ने बताया कि वे खेती बारी का काम करते हैं। काफी मेहनत कर पुत्र को पढ़ा लिखा रहा था। लेकिन भगवान की विडम्बना देखिए कि बड़ा भाई जग्रनाथ का नानीघर में तबियत खराब हो गया था। गुडू अपने भाई जग्रनाथ को गाड़ी से लेकर इलाज करवाने के लिए इसलामपुर ला रहा था कि रास्ते मे दोनों काल के गाल मे समा गए।

वही मृतक के मां गीता देवी का हाल से बेहाल हो गई है। पुत्र को खो जाने के सदमे उनकी तबीयत खराब हो गयी है। जिनका इलाज चल रहा है। मृतक दो भाई और एक बहन है। बड़ी बहन सुजंती देवी की शादी हो चुकी है।

इस दौरान जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अम्बिका शरण सिंह अपने सहयोगी के साथ मृतक के घर पहुंचे और मृतक के परिजनों से भेट कर सांतवना दी। इस मौके पर जितेंद्र पाल, सुरेश प्रसाद, चंद्रिका यादव आदि लोग मौजूद थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »