हिलसा

श्री सिद्घपीठ माँ दुर्गा बडी देवी मंदिर में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रा शुरु

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। स्थानीय इसलामपुर बाजार स्थित श्री सिद्घपीठ माँ दुर्गा बड़ी देवी पूजा महोत्सव यहा की ऐतिहासिक व नालंदा का गौरव है।

The worship of Shardiya Navratra begins with the installation of a Kalash in Shri Siddhapeeth Maa Durga Badi Devi Temple 1नवरात्रा में काफी संख्या में श्रदाल्लुगण श्री सिद्घपीठ बड़ी देवी के दर्शन व पुजन अर्चना करने आते है और मनोकामना पुर्ण होने पर चढ़ावा आदि चढ़ाते है। यह नगर महान सिद्घ सन्तो एंव सुफी सन्तो की पावन जन्म स्थली के रुप मे भी जाना जाता है।

18 वीं शताव्दी के देश के जाने माने विद्घान सन्त परम पुज्य स्वामी श्री युगलानंद शरण जी महाराज, लक्षमण किला, श्री आयोध्या के संस्थापक की जन्मस्थली के रुप में इसलामपुर जाना जाता है। माँ श्री सिद्घपीठ बडी देवी के दुर्गा पूजा की विशेष महता यह है।

इस नगर के मलिकसराय मंडप मे माँ काली, वुद्घदेवनगर मे माँ जगदम्वा, अतासराय माँ दुर्गा, श्री राम लक्ष्मण जानकी हनुमान, तलाबपर भारत माता, शिवपुरी भगवान श्री शिव शंकर,के साथ पाठक बिगहा माँ दुर्गा की प्रतीमाओं की दर्शन से श्रदाल्लुओं की मनोकामना पुर्ण होती है।

सिद्घपीठ के संस्थापक तथा सेवक को सेवादार कहा जाता है और कई सेवादार एंव भक्तों को देश विदेश के उच्च पदों पर रहकर भी उन्हें सेवा प्रदान का सौभागय प्राप्त होता है।

दशहरा के अवसर पर श्री सिद्घपीठ माँ दुर्गा बडी देवी के पूजा प्रबंध समिति की ओर से मंडप को आकर्षक ढंग से सजाया संवारा गया है। परिसर में आकर्षक पंडाल बनवाया गया है। रोशनी की उतम प्रबंध किया गया है।

नवरात्रा की कलश स्थापना के साथ पूजा पाठ शुरु हो गया है। नवरात्रा की पूजा पाठ के वैद्घिक मंत्रो की उच्चरण ध्वणि विस्तारक यंत्रो की गूंज से नगर के कण-कण में भक्तिमय वातावरण का महौल बन गया है।

सिद्घपीठ वडी देवी मंडप की गर्भगृह मे महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती की पिंडी है। जहा सालोभर सुबह शाम श्रदाल्लुगण पूजा अर्चना कर मन्नते मांगते है। इतना ही नहीं मन्नतें पूरी होने पर सभी समाज के लोगो द्धारा सोने की नथ, रुपया आदि चढ़ावा चढाया जाता है। यहाँ का दशहरा महोत्सव में दर्शनार्थियों का विजय दशमी के दिन उमड़ा जनसैलाव देखते बनता है।

 

ससुर ने प्रसव कराने के लिए पैसे नहीं दिए तो पति ने 2 बच्चों की माँ गर्भवती पत्नी को मार डाला!

से कुचलकर युवक की मौत के बाद हिलसा-नूरसराय मार्ग पर हंगामा-आगजनी

दमोदरपुर बल्धा, खजुरा और गोरायपुर पंचायत एक समान, समझिए ये विकास के सरकारी आकड़ें

माँ शारदीय नवरात्रा की भव्य कलश स्थापना की शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल

राजगीर रोड में फल दुकान से 40 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, संचालक गिरफ्तार

 

मुकेश भारतीय

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।