हेरिटेज फेस्टिवल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लौटे युवाओं का हुआ भव्य सम्मान

चंडी (नालंदा दर्पण)। युवा विकास केंद्र के द्वारा आयोजित हेरिटेज फेस्टिवल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लौटे युवाओं का भव्य स्वागत किया गया। त्रिपुरा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लौटे युवाओं का सम्मान समारोह का कार्यक्रम का आयोजन ज्ञानदीप विद्यालय चंडी में किया गया। इस सात दिवसीय फेस्टिवल का उद्घाटन त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ मणिक साहा ने किया था।

The youth who returned with excellent performance in the Heritage Festival were honored with a grand honourइस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद के अध्यक्षा पिंकी देवी , नप चंडी के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सुमन ,रोटरी तथागत के अध्यक्ष दीपक, सद्भावना मंच (भारत) के संस्थापक दीपक कुमार, रो. परमेश्वर जी ,विनोद कुमार पांडेय,पुरुषोत्तम पांडेय, समाजसेवी चंद्र उदय कुमार सहित अनेकों गणमान्य लोग शामिल हुए।

मुख्य अतिथि जिप अध्यक्षा पिंकी देवी ने कहा कि नालंदा से गए युवाओं की टीम ने अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम त्रिपुरा में बेहतर प्रदर्शन किया है। यह पूरे बिहार राज्य और नालंदा जिला के लिए गर्व की बात है।

हेरिटेज फेस्टिवल त्रिपुरा में बिहार राज्य की संस्कृति और विरासत को युवाओं ने अपने कला के माध्यम से प्रस्तुत किया। मौके पर उपस्थित लोगो ने शांति सद्भावना और भाईचारा मजबूत करने का शपथ लिया। हेरिटेज फेस्टिवल में सद्भावना मंच (भारत) के नेतृत्व में ज्ञानदीप विद्यालय के छात्रों का चयन किया गया था।

इन युवा कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। मौके पर पूरे देश के 25 राज्यो के युवा सहित इंडोनेशिया ,भूटान ,नेपाल और बांग्लादेश के युवा शामिल रहे। इन छात्रों में सुहानी , राखी, खुशी ,अंजली ,आलिया , नैंसी भारती ,अनमोल सिंह ,प्रज्ञा भारती ,जय श्री ,साधना गुप्ता ,राधा ,सचिन ,संतोष ,सुनील सैनी आदि शामिल है।

छात्राओं ने सुदूर राज्य त्रिपुरा में शांति सद्भावना का पैगाम दिया। सभी प्रतिभागियो को भारत और बांग्लादेश बॉर्डर का दर्शन करवाया गया। वहीं नालंदा के युवाओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सद्भावना मंच (भारत) के संस्थापक दीपक कुमार, ज्ञानदीप विद्यालय के निदेशक अजय कुमार,प्राचार्या जयंती कुमारी सिन्हा ने बधाई दी है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=M2N1Kn0hZBw[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker