नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

बीडीओ के चालक और थानेदार के चालक में बीच बाजार हुई जमकर मारपीट, एक चालक विम्स रेफर

कतरीसराय (संतोष भारती)। कतरीसराय बाजार में उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब प्रखंड विकास पदाधिकारी का चालक और स्थानीय थाना के चालक आपस में जमकर मारपीट करने लगे।

इस घटना के बाद गंभीर रुप से जख्मी प्रखंड विकास पदाधिकारी के चालक को पीएचसी कतरीसराय में भर्ती किया गया, जहां स्थिति को देखते हुये विम्स हॉस्पिटल पावापुरी रेफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि बीते बुधवार की शाम प्रखंड विकास पदाधिकारी का चालक रवि पासवान अपने बाईक को बाजार स्थित टुन्नी बर्मा के दुकान के समीप बीच सड़क पर लगा रखा था। जिसके कारण बाजार मे दोनों तरफ जाम लग गया।

इस दौरान थाना का गस्ती गाडी़ पहुंच कर सड़क पर खड़े बाईक को हटाने लगा। इसी बात को लेकर  बीडीओ के चालक और थाना के चालक में तू-तू मैं-मैं होने लगा और देखते ही देखते मामला इतना बढ गया कि दोनो में मारपीट होने लगी।

मारपीट के दौरान गश्ती डियुटी में मौजूद पदाधिकारी पर भी बीडीओ के चालक ने पक्षपात करने का आरोप लगाया है।

इस सम्बन्ध में प्रभारी थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने बताया कि अभी तक किसी के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन आने पर उचित कार्रवाई किया जायेगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »