बढ़ौना-नूरसराय रेल खंड पर 25 हज़ार वोल्ट की करंट दौड़ती हाईटेंशन तार काट कर ले भागे चोर, लाइन मैन झुलसे

चंडी (नालंदा दर्पण)। बढ़ौना-नूरसराय रेल खंड के कोकलक चक के पास रविवार की रात को एक जघन्य चोरी का मामला सामने आया है। जिसमें चोरों ने रेलवे के हाईटेंशन तार को काटकर लगभग एक किलोमीटर लंबा तार चोरी कर लिया। यह तार 25 हज़ार वोल्ट की करंट से जुड़ा हुआ था, जो रेलवे की सुरक्षा के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण था।

घटना के अगले दिन सोमवार को रेलवे अधिकारियों को सूचना मिली कि चोरों ने रेलवे लाइन से भारी मात्रा में तार काट लिया है। जिसके कारण राजगीर से फतुहा जाने वाली सवारी गाड़ी का परिचालन रद्द करना पड़ा। इस चोरी से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत तार बदलने का काम शुरू कर दिया गया।

रविवार की रात जब यह घटना घटित हुई तो चंडी थाना क्षेत्र के प्राणचक निवासी कृष्ण पासवान, जो लाइन मैन के पद पर कार्यरत थे, वे फॉल्ट चेक कर रहे थे। इस दौरान वे अचानक करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए और बुरी तरह से जल गए।

पास के ग्रामीणों ने देखा कि रेलवे लाइन पर आग लगी हुई है और एक व्यक्ति तार में सटा हुआ है। तत्काल उन्हें बचाने की कोशिश की गई और घायल कृष्ण पासवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

इस घटना के बाद रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और चोरों की तलाश शुरू कर दी। आरपीएफ के एसआई रवि रंजन ने बताया कि चोरी किए गए तार की अनुमानित कीमत लगभग पाँच लाख रुपये है। फिलहाल नए तार की आपूर्ति और जुड़ी मरम्मत का काम जारी है और चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह घटना न केवल रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा करती है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि कैसे चोर तकनीकी रूप से संवेदनशील इलाकों में कार्य करते हैं और बड़ी घटनाओं को अंजाम देते हैं।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker