तकनीकअपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

हिलसा नगर में बिजली चोरी करते डॉक्टर और स्कूल मालिक धराए, 3.68 लाख का जुर्माना

हिलसा (नालंदा दर्पण)। बिजली विभाग की सख्ती और नियमित छापेमारी के बावजूद बिजली चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को हिलसा नगर में बिजली चोरी रोकने के लिए गठित टीम ने बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान मीटर बायपास कर बिजली चोरी करते दो लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया। जिनमें एक प्रतिष्ठित डॉक्टर भी शामिल हैं।

छापेमारी टीम ने लॉर्ड कृष्णा हॉस्पिटल (काली स्थान) के संचालक डॉक्टर अविनाश चंद्र को मीटर बायपास कर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। विभाग ने डॉक्टर पर 3,07,127 रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।

इसी तरह धर्मेंद्र कुमार, जो हनुमान नगर स्थित एक नीजि स्कूल का संचालक हैं, उन्हें भी मीटर बायपास कर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। उनके खिलाफ 61,664 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी के मामलों में किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी। विभाग की टीम लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। बिजली चोरी न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह ईमानदार उपभोक्ताओं के लिए अतिरिक्त बोझ भी बनाता है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा है कि यदि डॉक्टर और स्कूल संचालक जैसे शिक्षित लोग भी इस तरह के काम में लिप्त हैं तो समाज में ईमानदारी की अपेक्षा किससे की जाए? कुछ निवासियों ने प्रशासन की सराहना की। जबकि कुछ ने यह भी सवाल उठाए कि विभाग की गश्त और निगरानी पहले क्यों नहीं की गई।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार