होटल संचालक को मैसेज भेजकर 10 लाख रुपए की रंगदारी माँगने वाले दो आरोपी धराए

राजगीर (नालंदा दर्पण )। एक होटल संचालक से मोबाइल फोन पर दस लाख रूपए की रंगदारी मांगने की शिकायत के बाद एसपी के निर्देश पर राजगीर पुलिस ने दो बदमाशों को धर दबोचा है। दोनों ने होटल संचालक से रंगदारी के लिए फोन करने की बात स्वीकार कर ली है।

राजगीर थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने इस्लामपुर के सकरी निवासी संजीत पासवान तथा मखदुमपुर थाना क्षेत्र के उपाध्याय विगहा निवासी प्रदुमण को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब रहे कि राजगीर के दांगी टोला निवासी प्रवीण कुमार सिंह ने राजगीर थाने में एक सितंबर को  फोन पर 10 लाख रूपये रंगदारी मांगे जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा था, ‘मैं छबिलापुर रोड स्थित अपने होटल सागर इन में मौजूद था उसी समय हमारे फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और जब मैंने फोन रिसीव किया तो उसने अपने आप को एक  उग्रवादी संस्था से बर्मा नामक व्यक्ति बोलने की बात कही और मुझसे 10 लाख रूपये रंगदारी की मांग की और साथ ही धमकी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर हमें रूपये नहीं मिली तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा। होटल संचालक ने फोन पर दस लाख रुपए दिए जाने से साफ इंकार कर दिया। उसके बाद उनके मोबाइल पर पैसे की मांग से संबंधित एक मैसेज आया।‘

उसके बाद उन्होंने राजगीर थाना की शरण ली। होटल संचालक की शिकायत के बाद  राजगीर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने मोबाइल नंबर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी। उसके बाद उक्त दोनों बदमाशों की पहचान हो सकी।

इस टीम में थानाध्यक्ष दीपक कुमार के अलावा पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार एवं अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।

गैस एजेंसी कर्मी को दिनदहाड़े पिस्तौल दिखाकर 24 हजार रुपए नगद और दो मोबाईल की लूट

मगध महाविद्यालय निर्वाचन नामावली प्रारूप में धांधली, प्राचार्य का नाम जोड़ा, प्रोफेसर का हटाया

भगवान भोलेनाथ की प्राचीन मंदिर के जिर्णोद्धार के लिए हुआ पूजा पाठ

अब अनीता सिन्हा राजगीर एसडीओ, वैभव श्रीवास्तव डीडीसी और कृष्ण उपाध्याय एडीम होंगे

असमाजिक तत्वों का देखिए उत्पात, स्कूल की सिढ़ी-रेलिंग किया धवस्त

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker