खड़ी टैंकरोली में अनियंत्रित बाइक सवार ने मारी ठोकर, हालत गंभीर

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना क्षेत्र माधोपुर बाजार के सुदामा चौक के पास स्थित बिहटा सरमेरा मुख्य सड़क मार्ग-431 पर एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने सड़क किनारे खड़े टैंकरोली में टक्कर मार दिया। जिसमें मोटरसाइकिल का परखच्चे उड़ गए। साथ ही मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगा।

घायल युवक की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव  निवासी धर्मवीर प्रसाद के 25 वर्षिय पुत्र बिटटू कुमार के रूप में किया गया।

इसकी सूचना मिलते ही चंडी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच युवक को बेहतर इलाज के लिए चंडी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्रथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने बिहार शरीफ़ सदर अस्पताल भेज दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक महमदपुर गांव से अपने युवा साथियों के साथ पार्टी मना कर अपने घर गोकुलपुर लौट रहा था। उस दौरान सुदामा चौक के पास पहुँचते ही सड़क किनारे खडी टैंकरौली मे अनियंत्रित हो कर ठोकर मार दिया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker