उर्स मेलाः इस मजार पर चादरपोशी कर मन्नत मांगने से होती है मुराद पूरी

इसलामपुर (नालंदा दर्पण )। इसलामपुर थाना परिसर अवस्थित हजरत दाता लोदी शाह दिबान रहमतुल्लैह अलैहे की मजार है। इस मजार पर वार्षिक दो दिवसीय उर्स मेला लगता है। यहाँ लोग दुर दराज से आकर इस मजार पर चादरपोशी कर मन्नत मांगते हैं।

Urs Mela By offering a chadar on this mazar ones wishes are fulfilled 1मोतव्ली हसन इमाम ने बताया कि वर्षो पूर्व से इस मजार के पास दो दिवसीय उर्स मेला का आयोजन होता आ रहा है। इस मजार पर चादरफोशी कर मन्नते मांगने वालों की मुरादें पूरी होती है और मन्नतें पूरी होने पर लोग चादरपोशी करते हैं। यही वजह है कि यहँ प्रत्येक शुक्रवार को सभी धर्म के लोगों द्वारा मजार पर चादरपोशी कर मन्नते मांगते है।

उन्होंने बताया कि इस मौके पर मजार स्थल के आस-पास में विभिन्न प्रकार के सामग्री दुकानें सजी है। जहां खरीदारों की भीड लगी है। इसको लेकर मजार के आस-पास रोशनी का उत्तम प्रबंध किया गया है। वही प्रशासन की ओर से मेला में पैनी नजर रखी जा रही है। ताकि मेलार्थियों को परेशानी का सामना नही करना पड़े।Urs Mela By offering a chadar on this mazar ones wishes are fulfilled 11

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker