गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

करंट लगने से वृद्धा की मौत, एक अन्य महिला जख्मी, आक्रोशितों ने किया इसलामपुर-गया मार्ग जाम

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर थाना के संडा गांव में करंट लगने से एक वृद्घा की मौत हो गयी है। जबकि एक अन्य महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गयी है। मृतक नुनु मिस्त्री की मां  श्यामा देवी बताई जाती है।

Old woman dies due to electrocution another woman injured Islampur Gaya road jammed 2ग्रामीणों के अनुसार वृद्ध महिला श्यामा देवी किसी काम से ज्यों ही घर बाहर निकली कि वह विधुत संचालित तार की चपेट मे आ गयी। इससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गयी। जबकि उसे बचाने पहुंची दूसरी महिला मंजू देवी गंभीर रुप से घायल हो गयी। जिसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस हादसा के बाद आक्रोशितों ने मुआवजा की मांग को लेकर इसलामपुर-गया मुख्य मार्ग पर शव रखकर उसे जाम कर दिया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस-प्रशासन जाम हटाने में जुटी है। वहीं समाज सेवी रामस्वरुप यादव ने सरकार से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

उर्स मेलाः इस मजार पर चादरपोशी कर मन्नत मांगने से होती है मुराद पूरी

महाजन्माष्टमीः द्वापर युगीन संयोग पर बना भगवान श्रीकृष्णमय महौल

राजद विधायक ने लगाया जनता दरबार, किया जन-समस्याओं का निपटारा

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।