नालंदाबिग ब्रेकिंगभ्रष्टाचारशिक्षाहिलसा

हिलसा सरदार पटेल कॉलेज में घूस लेते वीडियो वायरल

हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा अनुमंडल नगर अवस्थित सरदार पटेल कॉलेज में पदस्थापित एक कर्मचारी द्वारा डिग्री का मूल प्रमाण पत्र देने के एवज में छात्र से पांच सौ रुपए रिश्वत लेते एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो के अनुसार सरदार पटेल कॉलेज हिलसा में डिग्री का मूल प्रमाण पत्र लेने के लिए एक छात्र काउंटर पर पदस्थापित एक कर्मचारी से बातचीत करता है। पदस्थापित कर्मचारी डिग्री का मूल प्रमाण पत्र देने के एवज मे पांच सौ रुपए का मांग कर रहा है। कुछ देर के बाद छात्र द्वारा पांच सौ रुपए का नोट हाथ में दिया गया है।

वीडियो में मूल प्रमाण पत्र लेने वाले छात्र द्वारा अनुरोध किया गया कि एक सौ रुपए पेट्रोल भरवाने के लिए दे दीजिए सर, लेकिन पदस्थापित कर्मचारी को थोड़ा भी बच्चों पर ममता नहीं आयी।

कर्मचारी द्वारा कहा जाता है कि पांच सौ रुपए से हम एक रुपया भी कम नहीं लेंगे। इस पैसे का हमको ऊपर तक हिसाब देना पड़ता है। इसके बाद कर्मचारी द्वारा पांच सौ रुपए लेकर एक झोला में रख लिया या गया है।

अब देखना है कि इस वायरल वीडियो पर कॉलेज प्रशासन रिश्वत लेते हुए कर्मचारी पर क्या कार्रवाई करते हैं। हालांकि सरदार पटेल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो रविंद्र प्रसाद सिंह के अनुसार उन्हें जानकारी नहीं है। यदि इस तरह की घटना घटी है तो जांच कर दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई होगी।

पइन उड़ाही में इस्लामपुर का नंबर वन पंचायत बना वेशवक

अब केके पाठक ने लिया सीधे चुनाव आयोग से पंगा

 अब सरकारी स्कूलों के कक्षा नौवीं में आसान हुआ नामांकन

गर्मी की छुट्टी में शिक्षकों के साथ बच्चों को भी मिलेगा कड़ा टास्क

बिहार को मिले 702 महिलाओं समेत 1903 नए पुलिस एसआइ

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.