गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

पानी की बर्बादी रोकने के प्रति खुद भी सजग नहीं हैं ग्रामीण

बेन (रामावतार कुमार)।  बेन प्रखंड क्षेत्र में जहाँ एक तरफ लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं वहीं दूसरी ओर पानी की बर्बादी भी देखने को मिल रही है। इसे लेकर ग्रामीण अभी भी सजग नहीं हैं।

लोग गांव में अपना पानी भरने के बाद नल खुला छोड़ दे रहे हैं। जिससे मोहल्ले के दूसरे घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता है और पानी की किल्लत बनी रहती है।

पंसस कुमुद कुमार उर्फ कुन्नूजी, पैक्स अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ बबलू बताते हैं कि लोगों में जागरूकता की कमी है। जिससे पानी की किल्लत पैर पसार रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकतर गांव के लोग अपने घरों के नलों को खुला छोड़ देते हैं जिससे पानी की बर्बादी होती रहती है।

साथ हीं नल जल के जो जगह जगह नल लगे हैं खुले रहते हैं। जिसके कारण अगले मोहल्लों व घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता।

सूत्रों ने बताया कि कुछ लोग तो ऐसे हैं जो पाईप लाईन में छेदकर खेती करते हैं, सब्जी उगाते हैं। इन्हीं सब कारणों से दिन प्रतिदिन पानी की समस्या बढती जा रही है। फिर भी विभाग व प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

विभागीय अधिकारियों की उदासीनता और लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। आज के दिनों में भी प्रखंड क्षेत्र के कई गांव वासियों को पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। फिर भी लोग पानी की बर्बादी रोकने के प्रति सजग नहीं हैं।

सच कहा जाय तो पानी की बर्बादी रोकने के प्रति न विभागीय अधिकारी गंभीर है और न हीं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »