कर्मचारी का दर्जा की मांग को लेकर वार्ड सचिवों ने प्रखंड पंचायत विभाग को ज्ञापन सौंपा

चंडी (नालंदा दर्पण)। पंचायती राज विभाग द्वारा जारी पत्रांक सं 7219/13-12-2021को निरस्त करने तथा  4 वर्षों के अनुभव के आधार पर पुराने वार्ड सचिवों को स्थायी करने सरकारी कर्मचारी के दर्जा देने की मांगों को लेकर वार्ड सचिवों ने चंडी प्रखंड पंचायत विभाग को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर  वार्ड सचिव विरेश कुमार,गौरव कुमार, शौरव कुमार,सुधीर कुमार ने कहा कि हमलोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय योजना अंतर्गत पक्की नली गली व नल जल योजना को लागू कराने में पूरे राज्य में 114791 वार्ड सचिव ने अहम भूमिका निभाई है,पर नयी पंचायत चुनाव संपन्न होते हीं पंचायती राज विभाग ने तुगलकी फरमान जारी करते हुए पत्र जारी कर सभी प्रखंड पंचायती राज विभाग पदाधिकारी को कहा गया है कि सभी वार्डो में नये वार्ड सचिव गठन किया जाय।

इस तुगलकी फरमान के विरोध में राज्यभर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हो रहा है, जिसपर सरकार की हिटलर शाही पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया जिससे दर्जनों वार्ड सचिवों घायल हुए। जिसके चलते पूरे देशभर में बिहार सरकार की आलोचना हुई है,हमारे राज्य वार्ड महासंघ द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई है।

चंडी प्रखंड के सभी वार्ड सचिवों ने प्रखंड पंचायती विभाग को सौंपे ज्ञापन में मांग किया है कि पंचायती राज विभाग द्वारा जारी 7219/13-12-21 पत्रांक को निरस्त करते हुए वार्ड सचिवों को स्थायी किया जाएं,सभी वार्ड सचिवों को सरकारी कर्मी का दर्ज़ा दिया जाएं, मानदेय की व्यवस्था की मांग सहित कई अन्य मांग की गई है।

ज्ञापन सौंपने में वालों मे वार्ड सचिव सावीर आलम, सम्मी सिंह, अलोक कुमार, राकेश कुमार,रंगेश कुमार, रजनीश कुमार,धुरी पासवान, विजय पासवान, रामचन्द्र चौहान, मुंदीरक पंडित व दर्जनों वार्ड सचिव शामिल थे।

15 लाख की फिरौती के लिए अपहृत युवक 24 घंटे के अंदर बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

योगिया वेलफेयर एसोसिएशन ने असहायों बुजुर्गों के बीच कम्बल बाँटे

भ्रष्टाचार की हदः उधर पत्नी जीवन-मौत से जूझ रही और इधर दारोगा से वेतन निकासी हेतु माँगी जा रही 10 हजार की रिश्वत, सुने वायरल ऑडियो

994 गांवों में भारत नेट योजना के तहत वाई-फाई सेवा शुरु

ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक और मालिक की मौत, दर्जन भर जख्मी, सड़क जाम

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker