नालंदा

जल जीवन हरियाली से ही बिहार में आएगी खुशहाली : राजेश खन्ना

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर नगर परिषद के समाजिक कार्यकर्ता राजेश खन्ना ने कहा है कि जल जीवन हरियाली से ही बिहार मे खुशहाली आ सकती है।

आज लोग प्राकृतिक से खिलवाड़ कर रहे है। पहले बरसात के समय नदी आहर, पईन, तलाब, पोखर कुआं बरसात के पानी से भरा रहता था, लेकिन धीरे धीरे उसका अस्तित्व समाप्त करने में लोग लगे है। जिसके कारण पानी का जलस्तर नीचे चले जाने से लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यदि लोग द्वारा पानी की बर्बादी पर रोक लगाते हुए जल जमाव के संसा़धन को बरकरार नहीं रखा गया तो आने वाली समय में पानी के लिए हाहाकार मच जाएगा।

उसी प्रकार पर्यावरण को सही रखने के लिए पेड़ पौधों को काटे नहीं, बल्कि पेड़-पौधों को लगाए, ताकि पर्यावरण का वातावरण सही रहने से जीव जंतु को राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि जल जीवन हरियाली से ही बिहार मे खुशहाली आएगी। लोगों को जल पर्यावरण को संरक्षित करना चाहिए, ताकि आने वाली समय में लोगो को कठिनाइयों का सामना नही करना पड़े।

मुकेश भारतीय

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।