नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफराजनीति

पूर्व सांसद के श्राद्धक्रम में एक साथ हुए शामिल नीतीश की मांझी ने की जमकर तारीफ, बोले…

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और मंत्री विजय चौधरी लाव लश्कर के साथ बिहार शरीफ के संगतपर पहुंचे। जहां उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व सांसद स्वर्गीय विजय यादव के श्राध्यक्रम में शिरकत की।

Manjhi who participated in the funeral procession of former MP praised Nitish a lot 1इस दौरान दोनों नेताओं ने स्वर्गीय विजय यादव के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने इस दौरान एक दूसरे से मुलाकात भी की।  मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी।

परिजनों ने स्वर्गीय विजय यादव के आदमकद प्रतिमा लगाने की भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की। वहीं पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने जातीय गणना पर नीतीश कुमार की तारीफ की और उन्हें राजनीतिक जीवन में आगे बढ़ने की कामना की।

श्री मांझी ने कहा सिर्फ जातीय गणना कर देने से काम नहीं चलेगा। जातीय गणना को लेकर जो 17 मुख्य बिंदु है। इसका प्रकाशन अभी तक नहीं किया गया है। 2 महीने बाद विधानसभा में इसको प्रस्तुत किया जाएगा। ताकि हम सभी को जातीय गणना को लेकर क्या गलतियां रह गई है। उसका पता चलेगा।

पूर्व सीएम ने कहा कि जाति गणना के दौरान बहुत लोगों की जनसंख्या कम और कुछ की जनसंख्या ज्यादा दिखलाई गई है। जिससे 25% जनसंख्या की गणना सामने नहीं आई है। अगर मुख्यमंत्री नीतीश जातीय गणना से जुड़े बाकी बचे काम को पूरा करती है तो वाकई नीतीश कुमार का यह सराहनीय कार्य होगा।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।