Home अपराध विवाहित ननद के अवैध संबंध का विरोध किया तो भाभी को गंवानी...

विवाहित ननद के अवैध संबंध का विरोध किया तो भाभी को गंवानी पड़ी जान

When the sister-in-law protested against the illegal relationship of her married sister-in-law, she lost her life

हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर मानपुर गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। हत्या की घटना का अंजाम देने के बाद घर के सभी सदस्य फरार हो गये। मृतका दिलीप मिस्त्री की 34 वर्षीया पत्नी शोभा देवी बताई जाती है।

मृतका की भाभी शर्मिला सिन्हा के अनुसार शोभा देवी की साल 2007 में हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। पिछले कुछ महीनों से उसकी ननद का अवैध संबंध गांव के ही एक युवक से चल रहा था। वह शादीशुदा है। उस कारण वह मायके में ही रहा करती थी। युवक उसके बुलावे पर अक्सर घर आया जाया करता था। अकेला पाकर उसके भाभी के साथ भी छेड़छाड़ किया करता था। इन्हीं सब बातों को लेकर वह अक्सर विरोध करती थी।

इस विरोध के कारण ननद और उसका सहयोगी उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित किया करते थे। उसी दौरान ननद और ससुराल के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या कर दी और घर छोड़कर सभी फ़रार हो गये।

हिलसा थाना पुलिस का कहना है कि मायके वाले गला दबाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। आरोपों की जांच की जा रही है। घर के सभी सदस्य घऱ छोड़कर फरार हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Exit mobile version