अन्य
    Sunday, January 19, 2025
    अन्य

      Nalanda Police: राजगीर डीएसपी, 6 थानेदार और 4 इंस्पेक्टर की टीम ने नेता यादव को पकड़ा

      बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा (Nalanda Police) द्वारा गठित एसआईटी ने जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी नीतीश यादव उर्फ नेता यादव को गिरफ्तार किया है। नेता यादव का पूर्व से विभिन्न थानों में आपराधिक इतिहास रहा है।

      नालंदा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार छबिलापुर थाना के केसरिया बिगाह गांव निवासी साजो यादव के पुत्र कुख्यात  इनामी एवं जिला के टॉप 10 अपराधी नितीश यादव उर्फ नेता यादव भूई रोड सिलाव से बीते 9 जुलाई को गिरफ्तार किया गया है। जो पिछले एक दशक से राजगीर अनुमंडल क्षेत्र में हत्या, रंगदारी एवं संगठित अपराध में वांछित एवं सक्रिय था।

      पुलिस के अनुसार नेता यादव के द्वारा सिलाव एवं भूई बाजार के व्यापारियों से लगातार रंगदारी की मांग की जा रही थी, जिसके कारण व्यापारियों में भय एवं रोष व्याप्त था। रंगदारी की सूचना व्यापारियों द्वारा मौखिक एवं लिखित आधार पर की गयी है, जिसमें कांड दर्ज कर अनुसंधान एवं गिरफ्तारी हेतु राजगीर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गयी है। साथ ही इसके संगठन में शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाकर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

      नेता यादव को गिरफ्तार करने वाले छापामारी दल राजगीर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार, डीआईयू इंसपेक्टर आलोक कुमार एवं टीम, राजगीर पुलिस अंचल निरीक्षक संजय कुमार, गिरियक पुलिस अंचल निरीक्षक मनीष भारद्वाज, राजगीर थानाध्यक्ष. चन्द्र भानू,  डीआयू इंसपेक्टर अभिनव दूबे, सिलाव थानाध्यक्ष मो  इरफान खान, छबिलापुर थानाध्यक्ष  मुरली मनोहर आजाद, नालंदा थानाध्यक्ष निशी कुमार, गिरियक थानाध्यक्ष राजु रंजन कुमार, कतरीसराय थानाधंयक्ष सत्यम तिवारी एवं पावापुरी थानध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता शामिल थे।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!
      10 most beautiful actresses in the world : विश्व की 10 सबसे सुंदर अभिनेत्रियां जानें प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय से जुड़े अनसुलझे रहस्य राजगीर सोन भंडारः जहां छुपा है दुनिया का सबसे बड़ा खजाना यानि सोना का पहाड़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नालंदा में स्कूली शिक्षा व्यवस्था का आलम Artificial Intelligence: भविष्य का बदलता चेहरा