पत्नी ने अवैध संबंध का विरोध करने पर पति को मार डाला

नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा थाना अंतर्गत संतोष नगर गांव में अवैध संबध के विरोध करने पर पत्नी द्वारा पति की गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मृतक नागेंद्र राम का 40 वर्षीय पुत्र मुन्ना राम बताया जाता है।

मृतक के मामा अरविंद राम के अनुसार विगत छह माह पहले एक महिला अपने तीनों बच्चों को छोड़ कर गांव के युवक के साथ फरार हो गई थी। काफी दबाव देने के बाद वह डेढ़ माह पहले वापस लौटी थी।

अरविंद राम का आगे कहना है कि लेकिन महिला वापस लौटने के बाद अपने पति को जान मारने की धमकी के साथ अक्सर मारपीट और विवाद किया करती थी। अंततः पत्नी ने ही जहर देने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी है। चेहरे पर जख्म के कई निशान है।

उधर, राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार के अनुसार प्रथम दृष्टिया ठंड से मौत होने का मामला लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूछताछ के लिए पत्नी को थाना लाया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=wKvax5t2bLc[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=V8cB0yzK5vQ[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=QAlwXAlmUVc[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=1qq8b7kJr94[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=DwMtJarU6XQ[/embedyt]

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में डीडीसी की जांच में हुआ बड़ा जघन्य खुलासा

कभी खेतों के सीने को चीरती छुक-छुक गुजरती थी फतुहा-इस्लामपुर छोटी लाइन पर मार्टिन की रेल

नालंदा डीएम ने 23 जनवरी तक के लिए बढ़ाई स्कूलों में छुट्टी

कैदी फरारी मामले 3 होमगार्ड बर्खास्त, कार्रवाई की जद में अन्य कई कर्मी-अफसर

लहेरी थाना क्षेत्र बन रहा साइबर ठगों का अड्डा, 2 गिरफ्तार

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!